Showing posts with label सिमरी बख्तियारपुर. Show all posts
Showing posts with label सिमरी बख्तियारपुर. Show all posts

Sunday, 24 February 2019

विश्व स्काउट दिवस पर दिल्ली में सिमरी बख्तियारपुर के इस लाल को मिला बड़ा सम्मान

नगद पांच हजार एवं मेमोंटो देकर समाज सेवा के क्षेत्र में किया गया सम्मानित

रक्तदान एवं सामाजिक कार्य में अपनी अलग पहचान बना रखे हैं पिन्टू शर्मा

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

सेवा यदि समाज के उत्थान के लिए समर्पित हो तो स्वतः आपको सम्मान मिलता जाता है।

इस बात को सार्थक कर दिखाया है सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र के एक छोटे से गांव ऐनी महम्मदपुर के रहने वाले उमेश शर्मा के बङे पुत्र पिन्टू शर्मा ने।
विश्व स्काउट गाइड दिवस के मौके पर नई दिल्ली के डा अम्बेडकर अन्तर्राष्ट्रीय भवन में आयोजित एक समारोह में पिन्टू शर्मा को समाजसेवी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। सम्मान स्वरूप पांच हजार एक रूपए नगद एवं मेमोंटों स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। 

सम्मान प्राप्त करने के बाद वह अपने पैतृक गांव पहुंचे जहां लोगों ने उन्हें जोरदार ढंग से स्वागत किया। इस मौके पर श्री शर्मा ने कहा की मै हमेशा सकारात्मक कार्य के द्वारा समाजसेवा के लिए प्रेरित रहूँगा। यह सम्मान मुझे सच्ची निष्ठा एवं समर्पण की वजह से मिला है। उन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में आमजनों खास करके नये युवा को आने की अपील की। 
यहां बताते चलें कि पिछले 9 बर्षों से समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्र जैसे स्वास्थ्य के लिए एम्स आदोलन कि शुरूआत करना, पर्यावरण के लिए वृझारोपण, समाजिक सौहार्द के लिए सदभावना यात्रा, और सबसे अहम रक्तदान जीवनदान के लिए महत्ती भूमिका निभाते चले आ रहे है। आज सहरसा सहित कोशी मे सशक्त युवाओं मे गिने जाने वाले पिन्टू शर्मा अपनी एक अलग पहचान बना ली है। समाज मे एक समानता के लिए हमेशा अवाज उठाने वाले शर्मा आज के युवाओ के लिए प्रेरणा दायी चेहरा बनते जा रहे है।
सम्मान मिलने पर माननीय मंत्री दिनेशचंद्र यादव, लोजद जिलाध्यक्ष धनिकलाल मुखिया, पुर्व विधायक आलोक रंजन, पूर्व विधायक अरूण यादव, जदयू जिलाध्यक्ष चन्द्रदेव मुखिया, दिल्ली भाजपा नेता कैलाश यादव, प्रशांत रवि शर्मा,  अखिल भारतीय बढई महासभा के राष्ट्रीय महासचिव दिवाकर शर्मा, अमरेन्द्र शर्मा, कमलेश्वरी शर्मा, विजेन्द्र शर्मा, राजद नेता विनोद यादव, रिगेन शर्मा, जगदीश मिस्त्री, जिला पार्षद धीरेन्द्र यादव, महम्मदपुर पंचायत के मुखिया रमेश यादव, प्रखंड प्रमुख सुधा देवी, राजन तोमर, अभिषेक कुमार, एस कुमार सहित अन्य ने बधाई दिया है।

Saturday, 23 February 2019

ट्रेन से कटकर युवक की दर्दनाक मौत, आत्महत्या की जताई जा रही आशंका

सहरसा-मानसी रेलखंड के धमारा घाट स्टेशन के समीप की घटना

55559 पेसेन्जर ट्रेन की चपेट में आने से दो भागों में विभक्त हो गया शरीर

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

कुछ दिन पहले मैंने इसी प्रकार से इसी रेलखंड के सुलिंदाबाद के समीप ट्रेन के आगे पटरी पर सिर रख कर आत्महत्या कर लेने की एक खबर लिखी थी।
उस खबर में मैंने एक सवाल उठाया था कि क्यों आज के युवा वर्ग सहनशील नहीं होते हैं । क्यों चंद बातों में गुस्से होकर मौत को गले लगा लेते हैं। सवाल आज भी वही खड़ा है और एक युवक ने फिर उसी घटना की तर्ज पर मौत को गले लगा लिया।
ताज़ा मामला इसी रेलखंड के धमारा घाट स्टेशन पर के समीप शनिवार को पैसेंजर ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी मुताबिक शनिवार शाम 55559 सहरसा - समस्तीपुर पैसेंजर ट्रेन से कट कर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के संबंध में बताया जाता है कि युवक धमारा स्टेशन के निकट स्थित बंगलिया का रहने वाला था। युवक अविवाहित था। सूत्र बताते है कि पारिवारिक कलह से परेशान हो कर युवक ने आत्महत्या का कदम उठाया। 
ट्रेन की चपेट में आने के बाद उस युवक का शरीर दो भागों में विभक्त हो गया। हृदय विदारक इस दृश्य को देखने वाले लोगों के कलेजे कांप जाते थे। देर शाम तक शव पटरी के बीच रखा रहा। 

D.M, DDC ईवीएम-वीवी पैट प्रशिक्षण सह मतदाता जागरूकता शिविर में की सिरकत

डीएम, डीडीसी,एसडीओ, बीडीओ सहित अन्य ने शिविर में सिरकत कर जनप्रतिनिधियों को किया जागरूक

मास्टर ट्रेनर के उपस्थिति में मॉक पोल कर दी गई मतदान की जानकारी

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) @BrajeshBharti.

अगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल के सिमरी बख्तियारपुर एवं सलखुआ प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ईवीएम एवं वीवीपैट के माध्यम से जानकारी दी गई।साथ ही आम मतदाता को जागरूक किया जा रहा है। 
मतदाता जागरूक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि समेत आम जनता को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में डीएम शैलजा शर्मा, डीडीसी राजेश कुमार, एसडीओ विरेन्द्र कुमार बीडीओ मनोज कुमार, प्रखंड प्रमुख सविता देवी के उपस्थिति में मास्टर ट्रेनर ने वोटिंग प्रक्रिया के सम्बंध में जगरूक कर ईवीएम,वीवीपेट मशीन, सीयू व बीयू का जानकारी दी गई।
डीएम ने बताया गया कि मतदान के दौरान मतदाताओं की सभी शंकाओं के समाधान के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा वीवीपैट नामक एक नई यूनिट को ईवीएम मशीन के साथ जोड़ा गया है। मतदान के दौरान मतदाता द्वारा डाले गए वोट की एक पर्ची 7 सेकंड के लिए मतदाता को वीवीपैट मशीन स्क्रीन में दिखाई देगी। इसमें मतदाता का क्रमांक, उसका नाम एवं चुनाव चिन्ह दिखाई देगा, जिससे मतदाता उस पर्ची को देखकर अपने मतदान से संतुष्ट हो सकेगा, कि उसके द्वारा दिया गया मत उनके द्वारा दिये गए प्रत्याशी के पक्ष में ही गया है।
इस दौरान  बीडीओ ने कहा कि प्रखंड मुख्यालय में ईवीएम एवं वीवीपैट का प्रशिक्षण एवं जागरूकता अभियान पंचायत स्तर पर चलता रहेगा।जिसमें कर्मचारियों एवं आम मतदाता को जागरूक किया जा रहा है। पंचायतों में भी मास्टर ट्रेनरों द्वारा जागरूक कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
इस मौके पर महखड़ मुखिया प्रतिनिधि फिरोज आलम, अरविंद सिंह कुशवाहा, सिमरी किशोरी प्रसाद केशरी, रायपुरा राजकुमार चौधरी, राहुल सिंह, नारायण गुप्ता, सुमन सिंह, रधुनंदन सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

Thursday, 21 February 2019

सांसद ने धमारा घाट स्टेशन पर ढे़ड करोड़ की लागत से विभिन्न यात्री सुविधाओं का किया लोकार्पण

ढे़ड करोड़ की लागत से धमारा घाट स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज सहित विभिन्न कार्यों का हुआ लोकार्पण

पांच वर्षों में दियारा क्षेत्र सहित पुरे लोकसभा क्षेत्र में विकास की वयार वही : सांसद कैसर

धमारा घाट स्टेशन पर भव्य लोकार्पण समारोह का किया गया आयोजन

धमारा घाट से लौट कर ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

खगड़िया लोकसभा क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले पूर्व मध्य रेलवे के सहरसा - मानसी रेलखंड स्थित धमारा घाट रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को खगड़िया सांसद सह केन्द्रीय हज कमेटी के चेयरमैन चौधरी महबूब अली कैशर, रेलवे के एडीआरएम संत राम मीणा आदि ने संयुक्त रूप से ढ़ेड करोड़ की लागत से फुट ओवर ब्रिज सहित विभिन्न यात्री सुविधाओं का लोकार्पण किया।
लोकार्पण करते सांसद सहित अन्य लोग
प्लेटफॉर्म संख्या एक पर लगाए गए शिलापट्ट का अनावरण उपरांत प्लेटफार्म पर ही आयोजित एक लोकार्पण सभा का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे आमजनों को संबोधित करते हुए कहा सांसद ने कहा कि बीते पांच वर्षों में कइयों विकास कार्यो का इस क्षेत्र में शंखनाद हुआ।
जिनमें वर्षों से बंद पड़े डुमरी पुल, फरकिया में सड़क और बिजली सहित मानसी और माठा के बीच पुल की स्वीकृति आदि ऐसे कार्य रहे जो इस क्षेत्र के लिए सबसे फायदेमंद रहा। 

सांसद ने कहा कि रेलवे में भी कई ऐसे कार्य हुए जिनसे क्षेत्र लाभांवित होंगी। सिमरी बख्तियारपुर से लेकर धमारा स्टेशन का कायाकल्प महत्वपूर्ण कार्यो में से एक रही। वही अन्य कई स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का विस्तार किया गया।
सभा को संबोधित करते सांसद व मौजूद अन्य
धमारा घाट में किन किन चीजों का हुआ लोकार्पण-

गुरुवार को खगड़िया सांसद और हज कमिटी के चेयरमैन चौधरी महबूब अली कैशर ने लगभग एक करोड़ चालीस लाख की लागत से बने उपरगामी पैदल पुल रैम्प के साथ, दस लो कॉस्ट शेड , प्लेटफॉर्म एक और दो का मध्यम स्तर तक ऊंचाई, चालीस बेंच, दो शौचालय आदि जनता को समर्पित की। 
स्टेशन हुए विभिन्न कार्यों का निरीक्षण करते सांसद
वही सांसद ने दो और शौचालय निर्माण की मांग को देखते हुए इसे भी यहां देने की घोषणा की। 
सांसद ने कहा कि राज्यरानी हादसे के बाद देश - दुनिया में चर्चा का विषय बने धमारा में आज कई सुविधाओ का लोकार्पण कर आम जन को समर्पित कर हर्ष हो रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता खगड़िया बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष कंचन कुमार और संचालन नौशाद आलम ने किया।

● चारो ओर जम कर हुआ विकास -

गुरुवार को धमारा घाट स्टेशन पर सभा को संबोधित करते हुए सुभाष चन्द्र जोशी ने कहा कि बीते पांच वर्षों में खगड़िया लोकसभा क्षेत्र में सांसद के नेतृत्व में जमकर विकास हुआ। इन्होने पुरे लोकसभा क्षेत्र में विकास की एक नई अयाम लिख दी जो आने वाले चुनाव में दिखेगा।
कार्यक्रम में मौजूद आमजन
इस मौके पर सीनियर डीईएनथ्री मयंक अग्रवाल, एसीएम फैजान अख्तर, आईओडब्लू अवणिकांत, कार्यक्रम के मुख्य आयोजक समाजसेवी अबु ओसामा, प्रसून सिंह, फिरोज आलम, मेराज आलम, दिवाकर सिंह, वसी अहमद, आलोक, राहिल अंसारी, अशोक सिंह, रोहियार पैक्स अध्यक्ष रविकांत सिंह, शशीधर कुमार, मुरारी सिंह, विमल भगत,  सहित अन्य मौजूद थे।

Wednesday, 20 February 2019

कल धमारा घाट स्टेशन पर फूट ओवर ब्रिज सहित अन्य विकास कार्यों का होगा लोकार्पण

खगड़िया सांसद महबूब अली कैसर सहित रेलवे के कई वरीय अधिकारी रहेंगे मौजूद

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

पूर्व मध्य रेलवे के सहरसा-मानसी रेलखंड पर स्थित धमारा घाट स्टेशन पर कल यानि गुरूवार दोपहर बाद यात्री सुविधाओं का लोकार्पण किया जाएगा। 
फाइल फोटो
इस मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खगड़िया सांसद सह केन्द्रीय हज कमेटी के चेयरमैन चौधरी महबूब अली कैसर शामिल होंगे। कार्यक्रम में रेलवे विभाग के कई वरीय अधिकारियों के आने की बात कही जा रही है। लोकार्पण की तैयारी की जा रही है। 
अबू ओशामा
रेल यात्री परामर्श दात्री समिति के सदस्य अबू ओशामा ने बताया कि इस स्टेशन पर फूट ओवर ब्रिज रैम के साथ, एक एवं दो प्लेटफार्म का उच्चीकरण, एक यात्री शेड, 20 पीस यात्री बेंच के 8 छोटे यात्री शेड, दो शौचालय सहित स्टेशन सौन्दर्यकरण का लोकार्पण किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :- यहीं हुआ था दुनिया का दुसरा व भारत का पहला सबसे बड़ा रेल हादशा
https://www.brajeshkibaat.com/2018/06/6-1981.html

उन्होंने बताया कि एडीआरएम, सिनियर डीए थ्री सहित अन्य अधिकारियों के आने की बात कही गई है। कार्यक्रम को लेकर सभी तरह की तैयारी की जा रही है। सभा स्थल,स्टेज सहित अन्य चीजों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
फाइल फोटो
उन्होंने कहा कि सांसद चौधरी महबूब अली कैसर की अगुवाई में पांच वर्षों में संसदीय क्षेत्र में समुचित विकास रेल के क्षेत्र हुआ जो आज तक कभी नहीं हुआ था चाहे वह सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन का हो या फिर खगड़िया, मानसी का। कार्यक्रम आयोजन में व्यस्त दिखे अबू ओशामा ने कहा कि कल का कार्यक्रम भव्य होगा। 

अगामी एक मार्च से शुरू होने वाले गायत्री महायज्ञ को लेकर किया गया भूमि पूजन

यज्ञ आयोजन को लेकर अभी से ही चल रही है वृहत तैयारी

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती।

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार एवं सहरसा के तत्वावधान में आगामी 1 से 4 मार्च तक होने वाले प्रज्ञा पुराण कथा सह 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए मंगलवार को भूमि पूजन समारोह यज्ञ स्थल पर किया गया
डॉ. अरूण जायसवाल के द्वारा पूजन संपन्न कराया गया। उन्होंने लोगों को भूमि पूजन की महत्ता और दान के महत्व को बताया। यज्ञ समिति के सुनील यादव सहित अन्य ने भूमि पूजन में भाग लिया। युग में वैर-द्वेष आदि की विभीषिका को समाप्त करने के लिए वेद मूर्ति तपोनिष्ट युगऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी के बताये सुत्रों को जन-जन को अपनाने के लिए प्रेरित किया।वहीं छात्राओं धार्मिक  ध्वजारोहण में शामिल होकर गीत को प्रस्तुत किया। 

सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के सिमरी पंचायत अन्तर्गत हिन्दुपुर गांव स्थित गायत्री मंदिर प्रांगण में 01 मार्च से शुरू होने वाली चार दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह एवं 108 कुंडीय शक्ति संवर्द्धन गायत्री महायज्ञ की तैयारी जोरों पर है। 
गायत्री महायज्ञ को लेकर मंगलवार को भूमिपूजन समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। आगामी 1 मार्च से 4 मार्च 2019 तक होने वाली गायत्री महायज्ञ से पूर्व 19 फरवरी को भूमि पूजन समारोह आयोजित किया गया। गायत्री परिवार हिन्दुपुर सिमरी बख्तियारपुर के पावन धरती पर शांतिकुंज हरिद्वार एवं गायत्री शक्तिपीठ, सहरसा की ओर से आयोजित महायज्ञ कार्यक्रम में सहरसा,मधेपुरा,सुपोल,खगड़िया,बेगुसराय सहित अन्य जिले के अलावा विभिन्न क्षेत्र के गायत्री परिवार के सदस्य शामिल होंगे।
मौके पर डा.अरूण जायसवाल,सुखदेव सिंह,ललन सिंह, खगड़िया गायत्री परिवार के आमोद प्रयास, सुधांशु,डा. प्रियनंदन,सुनील यादव, विजेन्द्र भगत,मुरारी,विध वरज,गोरख प्रसाद, उपेन्द्र पौद्दार आदि मौजूद थे।

Monday, 18 February 2019

वरीय अधिकारी के आदेश व वित्तीय अनियमितता के आरोप में एचएम का वेतन किया बंद

मामला मध्य विद्यालय एकपढहा में कार्यरत शिक्षका राज लक्ष्मी के वेतन भुगतान का

डीपीओ स्थापना के द्वारा किया गया वेतन भुगतान पर रोक की कार्रवाई

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय एकपढहा में कार्यरत प्रधानाध्यापक शम्भू आनंद का वेतन तत्काल प्रभाव से डीपीओ स्थापना ने स्थगित करने का आदेश जारी कर दिया गया है।
एचएम शंम्भू आनंद
इस संबंध में एक पत्र जिला शिक्षा पदाधिकारी स्थापना शाखा ने निर्गत करते हुए कहा गया है कि प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सदस्य सचिव प्रखंड शिक्षक नियोजन इकाई सिमरी बख्तियारपुर ने अपने पत्रांक  702-2 दिनांक 17 मई 2017 द्वारा शिक्षिका राज लक्ष्मी को वर्तमान विद्यालय (मध्य विद्यालय एकपढहा) में कार्य करने से वंचित किया गया था तथा पूर्व के पदस्थापित कन्या प्राथमिक मकतब पहाड़पुर विद्यालय में योगदान करने का आदेश दिया गया था। जिसका अनुपालन आपके द्वारा नहीं किया जाना आपके स्वेच्छाचारी को दर्शाता है। इस संबंध में आपके द्वारा माननीय जिला शिक्षक अपीलीय प्राधिकारी सहरसा की आदेश की जो छायाप्रति संलग्न की गई उसमें पत्रांक 701-02 दिनांक 17-05-2017 के स्थगित का कही जिक्र नहीं है ‌। 
इसलिए आपके द्वारा समर्पित स्पष्टीकरण तर्कहीन रहने के कारण एवं उच्चाधिकारी आदेश की अवहेलना करने एवं वित्तीय अनियमितता के आरोप में तत्काल प्रभाव से आपका वेतन स्थगित किया जाता है तथा आप को निर्देशित किया जाता है इस संबंध में ससाक्ष्य अपना स्पष्टीकरण समर्पित करें ताकि की अग्रतर कार्रवाई की जा सके।

Saturday, 16 February 2019

सिमरी बख्तियारपुर एसडीओ के तबादले को लेकर चुनाव आयोग को भेजा पत्र

ऐसे पदाधिकारी से स्वच्छ चुनाव की संभावना नहीं : रितेश रंजन

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती।

सहरसा जिले के सिमरी अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार का स्थानांतरण हेतु पूर्व जिप उपाध्यक्ष रितेश रंजन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार सरकार पटना को आवेदन देकर मांग की है।
वही दिए आवेदन में कहा कि वर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार के ऊपर कई मामले में भ्रष्टाचार साबित हो चुका है और सहरसा जिले में यह विगत 4 वर्षों में दो वर्ष 2 माह जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं वर्तमान में अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में दिनांक 31 मार्च 2019 को 1 वर्ष से ज्यादा हो चुके हैं। चार वर्षों में 3 वर्ष 3 माह यह सहरसा जिला में रह चुके हैं। 
S.D.O अरविंद कुमार
यह धन का प्रयोग कर एवं राजनीतिक शक्ति का दुरुपयोग कर तत्व को छुपा कर किसी खास राजनीतिक पार्टी को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य यहां बने रहना चाहते है। इनके रहते आगामी लोकसभा चुनाव में निष्पक्षतापुर्ण चुनाव की कल्पना नहीं की जा सकती है। दिनांक दो जनवरी 2019 को नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा जिला पदाधिकारी सहरसा को पत्र भेजा गया जिसमें साफ-साफ आरोप लगाया गया कि अनुमंडल पदाधिकारी ने किसी खास पक्ष को लाभ पहुंचाने के नियत से कानून को ताक पर रख पैसे के लालच में जबरन कार्यपालक पदाधिकारी को अपने आवास पर बुलाकर पूर्व से बनाई गई जांच रिपोर्ट पर जबरन हस्ताक्षर करवा लिया और  जिला पदाधिकारी सहरसा के पत्रांक- 22 दिनांक 3 जनवरी 2019 को अपर समाहर्ता सहरसा के नाम निर्गत पत्र इसमें साफ स्पष्ट है कि कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत से अनुमंडल पदाधिकारी ने जबरन हस्ताक्षर करवाकर पत्र संख्या 953 दिनांक 31 दिंसम्बर 2018 को जारी करवाया।
जिसे जिला पदाधिकारी ने अमान्य कर कानून व्यवस्था एवं नियम का दुरुपयोग से बचाया। वही अनुमंडल अधिवक्ता संघ ने मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर 20 सूत्री प्रस्ताव भेजा। जिसमें भ्रष्ट अनुमंडल पदाधिकारी के काले कारनामों की सच्चाई को उजागर किया। 

उन्होंने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार सरकार पटना से पत्र के माध्यम से आग्रह किया है कि उपरोक्त तत्वों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए लोकसभा चुनाव में निष्पक्षता को लेकर ऐसे भ्रष्ट पदाधिकारी का अभिलंब स्थानांतरण करने की मांग की है।

सहकारी भूमि विकास बैंक समिति की विशेष आमसभा बैठक आयोजित

नये सिरे से बैंक को मुख्य धारा में ला किसान हितों की होगी बात : चैयरमैन

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

प्रखंड के नगर पंचायत क्षेत्र के दुर्गा स्थान गली स्थित सहकारी भूमि विकास बैंक समिति की विशेष आमसभा की बैठक बैंक के चेयरमैन भवेश भारती की अध्यक्षता में आयोजित की गई। 
बैठक में बैंक को नये सिरे से बाजार के मुख्य धारा में लाकर किसान हितों में आगे आने की बात कही है। अब किसानों को कृषि ऋण के रूप में पांच लाख तक का ऋण दिया जा सकता है। इसके लिए किसानों को अपनी जमीन बैंक में मॉर्गेज करना पड़ेगा। वर्तमान में पूर्व के ऋणी को किसान राहत योजना के अंतर्गत बैंक विशेष सुविधा दे रही है। इसका लाभ किसान मार्च तक उठाकर अपने ऋण की राशि से छुटकारा प्राप्त कर सकते है। बैंक के वित्तपोषण और लेनदेन पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

इस मौके पर चैयरमेन भवेश भारती ने कहा कि बैंक नये सिरे से बाजार में आने की सभी तैयारियां को अंतिम रूप दे दी है। यहीं एक बैंक है जो सबसे ज्यादा किसान हितों में काम करती है।
इस मौके पर प्रमोद नारायण सिंह, विद्यानंद सिंह, प्रदीप गुप्ता, प्रभारी पदाधिकारी बिरेन्द्र कुमार सिंह, शाखा प्रबंधक तेतर राम ,आलोक कुमार सिंह, दिलीप कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

मुस्लिम युवाओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा कैंडल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि

मस्जिद से निकला कैंडल मार्च डीएसपी आफिस तक पहुंच आतंकी हमले पर जताया विरोध

होप वेलफेयर सोसायटी के युवाओं ने कहा जुमला नहीं पाकिस्तान पर हमला चाहिए

सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में मारे गए सीआरपीएफ के जवानों के समर्थन में लोगो ने केंडिल मार्च निकाल श्रद्धांजलि दिया एवं पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगा जमकर आक्रोश व्यक्त किया गया । 
नगर पंचायत क्षेत्र के रानीहाट स्थित जामा मस्जिद से युवा समाजसेवी अबू ओशामा के नेतृत्व में केंडिल मार्च निकाला गया। मस्जिद के पास जमा हुए लोगो ने हाथ मे तख्ती लिये पाकिस्तान एव आतंकी के खिलाफ जमकर नारा लगाया। दर्जनों युवा हाथ  में तख्ती लिए पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए डीएसपी कार्यालय तक पहुचे। पाकिस्तान पर हमला करो, आतंकी का सफाया करो के नारे लगा रहा था। 
इस मौके पर अबू ओशामा ने कहा कि जूमला नहीं पाकिस्तान पर हमला चाहिए। आतंक की जात नहीं होती है। आज देश का चालीस लोगों का परिवार उजड़ा है। उन्होंने कहा कि समय आ गया है पाकिस्तान व आतंकवाद से दो दो हाथ कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि देश अब बदला चाहता है यही सही मौका है बदला लेने का।
कैंडल मार्च में प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अरविंद सिंह कुशवाहा, संवेदक प्रसून सिंह, नप अध्यक्ष प्रतिनिधि मोजाहीर आलम, वार्ड पार्षद सह हम नेता नरेश कुमार निराला, राहील अंसारी, वारिश जहीर, बसी अहमद, मो अब्दूल्लाह, मो अंसार उर्फ मुकद्दम, हाफिज मुमताज, मो मुद्दसीर, वसीहुल होदा उर्फ पप्पू होदा, मो मिन्हाज आलम, सैयद कमाल अशरफ, अबू हुरैरा, सर्फुद्दीन, मो इब्राहीम, मो अनवार,मो शारिक, मो मसूद, मो कमर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Friday, 15 February 2019

पुलवामा हमले में शहीद जवानों की याद में महागठबंधन व युवा राजद ने दी श्रद्धांजलि

56 इंच का सीना अभी पाकिस्तान को दिखाने का समय है मोदी सरकार को : महागठबंधन

सिमरी बख्तियारपुर में हर ओर आतंकी हमले की हुई निंदा, खून का बदला खून से लेने की कही बात

सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के प्रति श्रद्धांजलि एवं पाकिस्तान के इस कायराना हरकत से पूरे सिमरी बख्तियारपुर में लोगों के बीच आक्रोश व्याप्त है।
सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल के तमाम दलों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों ने इस पर अपना दुख जताया है। सभी पार्टियों ने एक स्वर में इसकी निंदा करने के साथ ही शहीदों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
शुक्रवार को सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन चौक पर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि एवं कैंडल मार्च के साथ घटना पर विरोध जताया है। वही युवा राजद नेताओं ने भी डाक-बंगला चौराहा पर कैंडल जलाकर जमकर पाकिस्तानी विरोधी नारेबाजी करते हुए हमले की कड़ी निंदा की है।  सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन चौक पर महागठबंधन के नेताओं ने हाथ में तख्ती लिए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे। 
इस अवसर पर राजद के जिला अध्यक्ष जफर आलम ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि पुलवामा की घटना शर्मनाक एवं कायरता पूर्ण है। मोदी सरकार पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम नहीं है। 
इस हाल में मोदी जी अभी झांसी में राजनीतिक बैठक कर रहे हैं। इस समय स्वर्गीय इंदिरा गांधी याद आती है। जिन्होंने पाकिस्तान को सबक सिखाने का काम किया था। मोदी जी के समय में 18 बार घटना घट चुकी है। लेकिन  उन्हें देश के जवानों की चिंता नहीं है। 
लोजद नेता एवं पूर्व जिप उपाध्यक्ष रितेश रंजन ने कहा कि पूरा बिहार एकजुटता से राष्ट्रीय भावना के साथ है। उन्होंने सभी शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार को कड़े कदम उठाने होंगे। ऐसे लोगो को मुंह तोड़ जवाब देना होगा। अब जवाबी हमले के लिए तैयारी की जानी चाहिए। 

कांग्रेस नेता चांद मंजर इमाम ने कहा है, कि इस हमले से हर भारतीय के दिल पर चोट पहुंची है। पुलवामा में आतंकी हमला एक दुखद घटना आतंकवाद का लक्ष्य देश को बांटना है। एवं हमलोग किसी भी सूरत में बंटने वाले नहीं है। 
सीपीआई नेता रायपुरा पंचायत के मुखिया राजकुमार चौधरी ने कहा कि हिन्दुस्तान की आत्मा पर हमला हुआ हैं। इस घटना से पूरा देश स्तब्ध है। आतंकी को मुंह तोड़ जबाव देने का समय आ गया है।

इस मौके पर फ्रेंड्स आफ़ तेजस्वी के बरकत अली, अख्तर सिददीकी, निर्मल ठाकुर, गुलाम, कौसर, एजाज अंजुम, सुधीर भगत, उत्तम कुमार, गणेश मिस्त्री, इसरार अहमद, मुकेश यादव, अनवर, मोनाजीर, फिरोज, अरबाज, रिजवान,तनवीर, मुन्ना, इरफान,चंदन यादव, शमीम, गुलरेज आलम, लुकमान, पप्पू मार्शल, मन्नान, राजा,रणवीर कुमार, सरफुददीन, रूसतम, साजिद, रशीद, नजरें आलम, सहित सैकड़ों नेताओं व कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।
वही डाक बंगला चौराहा पर छात्र राजद के निवर्तमान प्रखंड अध्य्क्ष सलखुआ अविनाश यादव के नेतृत्व मैं वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर युवा राजद नगर अध्यक्ष सिमरी बख्तियारपुर विपिन भगत, युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष सलखुआ रणवीर यादव, संजय यादव, छात्र नेता रविशर यादव, एन के यादव, चंदन यादव, बिरजू यादव, गुड्डू यादव, अमित यादव, अजीत यादव, सनोज यादव, अजीत यादव, प्रवीण यादव, रितेश वीर जैसवाल, अभिनंदन गुप्ता मासूम, अवदेश सह बादल यादव, अग्नि शमन प्रभारी कौशल सिंह, पासवान गोलू कुमार प्रिंस राज सहित अन्य लोगों ने जमकर पाकिस्तानी विरोधी नारेबाजी करते हुए शहीद जवानों की याद में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी।

नगर पंचायत सिमरी बख्तियारपुर में शहरी समृध्दि उत्सव का हुआ आयोजन

बड़ी संख्या में महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग ले सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजना की ली जानकारी 

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड परिसर में शुक्रवार को नगर पंचायत की ओर से भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय एवं नगर विकास आवास विभाग पटना के निर्देशानुसार सहकारिता मंच में लिए गए निर्णय के आलोक में शहरी समृध्दि उत्सव का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत नगर अध्यक्ष रौशन आरा, उपाध्यक्ष विकास कुमार विक्की, कार्यपालक पदाधिकारी कमलेश कुमार प्रसाद, बीडीओ मनोज कुमार यादव, मुजाहीर आलम सहित अन्य ने दीप प्रज्जवलित कर की गई। 
इससे पूर्व जम्मू के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद जवानों की याद में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वही इस हमले को सभी ने एक स्वर में निंदा करते हुए कायराना हरकत करार दिया।
नगर पंचायत क्षेत्र में पहली बार इस तरह का आयोजन हुआ है जिसमे एक ही जगह केंद्र एवं राज्य सरकार की सभी योजनाओं से आच्छानदित करने की कवायद की गई है। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष रौशन आरा  ने कहा कि सरकार की सभी योजनाएं आमजनों तक कैसे पहुँचे इसके लिये केंद्र एवं राज्य सरकार के साथ -साथ नगर पंचायत भी गंभीर है इसी कड़ी में आज शहरी समृद्धि उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 
नगर पंचायत द्वारा चलाये जा रही सभी योजनाओं पर पहला अधिकार स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का है वहीं नगर मिशन प्रबंधक राजीव कुमार के द्वारा किये जा रहे कार्यों की भी प्रशंसा की।
वही प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार यादव ने कहा कि आप सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठायें। सरकार की यह मंशा है कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम लोगों तक पहुंचे। 
नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि आप लोगों को खासकर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं फुटपाथी दुकानदारों के हित में जो भी कार्य होगा उसे क्रियान्वयन कर लाभ पहुचाने के लिए नगर पंचायत कटिबद्व है। नगर वासी योजनाओं की विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं।
नगर पंचायत उपाध्यक्ष विकास कुमार विक्की ने कहा कि स्वयं सहायता नगर परिषद अंतर्गत लगभग एक हजार परिवार स्वयं सहायता समूह या फुटपाथी दुकानदारों के रूप में जुड़े हुए है उन सभी परिवारों के साथ-साथ और जो भी  बचे हुए है उनको जोड़ते हुए सरकार द्वारा चलाये जा रहे सभी कल्याणकारी योजनाओं से आपको आच्छानदित  करने के साथ -साथ ,आपके जीविकोपार्जन में बढ़ावा देना ,आपके स्वस्थ्य का भी  ख्याल रखना हमारी हमारी जिम्मेवारी है हम उसी जिम्मेवारी को पूरा करने के उद्देश्य से आज का इस कार्यक्रम का आयोजन किया है। गया है।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खोले गए -50 खातों सबके लिए आवास योजना में 650 लाभुकों रिवॉल्विंग फण्ड में 23 समूहों को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना की जानकारी दी गई एवं आवेदन लिया गया।
कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष रौशन आरा, उपाध्यक्ष विकास कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, नगर मिशन प्रबंधक राजीव कुमार,अध्यक्ष प्रतिनधि मोजहिर आलम, कम्युनिटी आर्गेनाइजर ब्रजेश मिश्रा, वार्ड पार्षद उत्तम यादव, गणेश मिस्त्री, नरेश कुमार निराला सहित सभी वार्ड पार्षद ,कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन एवं कार्यालय कर्मी मौजूद थे । कार्यक्रम का समापन भारत माता की जयघोष के साथ किया गया।

सहरसा एसपी ने किया बख्तियापुर थाना का निरीक्षण,दिए कई दिशा निर्देश

लंबित कांडों की समीक्षा कर फरार वारंटियों की अविलंब गिरफ्तारी दिया निर्देश

अगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी हेतू बूथ का निरीक्षण कर अप टू डेट होने की कही बात

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

पुलिस अधीक्षक सहरसा राकेश कुमार ने शुक्रवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बख्तियारपुर थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में विभिन्न कांडों का अद्धतन स्थिति से अवगत होते हुए विभिन्न लंबित कांडों का अवलोकन किया। 
उन्होंने कहा कि अगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी थानाध्यक्ष एवं ओपी प्रभारी अपने अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का अद्धत्तन स्थिति पर नजर बना रहा अप टू डेट रहें। 

पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सभी थानाध्यक्ष अपने अपने क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाये रखे। उन्होंने बताया कि लंबित मामलो का निष्पादन इस माह तक हर हाल में कर लें। वही उन्होंने कहा कि सभी थानाध्यक्ष अपने अपने क्षेत्रों में विशेष अभियान चला कर सभी फरार वारंटियों को जेल भेजे। साथ ही जो पकड़ से बाहर हो उनके उपर कुर्की जप्ती की कार्रवाई करें।
इसके साथ ही क्षेत्र में वाहन जांच में तेजी लाने, अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने, कोटपा अधिनियम को लागू कराने सहित कई निर्देश दिये गये।
एसपी ने दो टूक में पुलिस पदाधिकारियों को कहा कि इलाके में क्राइम बर्दाश्त नहीं होगी, फरियादियों की शिकायत पर संजीदगी से कार्रवाई अनिवार्य है।गस्ती व शराबबंदी में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। साम्प्रदायिक सौहार्द, अपराध नियंत्रण, सड़क जाम की समस्या,  साइबर क्राइम, शराब बंदी, अवैध बालू उठाव, आर्थिक अपराध,भूमि-विवाद, जनता दरबार, अधिकारियों के कार्यों का मूल्यांकन, प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय, अवैध धंधा पर नकेल, नशे में वाहन चलाना, बिना नंबर की चलने वाले वाहन, छोटी-बड़ी वाहन चेकिंग, एसपी के मुख्य एजेंडों में शामिल रहा है इसलिए इस ओर अग्रतर कार्रवाई जारी रखे। 
एसपी ने कहा कि अपराध नियंत्रण पुलिस की पहली प्राथमिकता में शामिल है, साथ ही सामाजिक सरोकार से जुड़ी चीजो में भी पुलिस को बढ़-चढ़ कर भगीदारी करनी चाहिये।वही मौके पर डीएसपी मृदुला कुमारी, इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह, बख्तियारपुर प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज प्रसाद सिंह, बलवाहाट ओपी अध्यक्ष गुड्डू कुमार, कनरिया ओपी अध्यक्ष धर्म वीर साथी,अनि अनिल कुमार, निजामुद्दीन, अजित कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Thursday, 14 February 2019

B.J.P ने 14 फरवरी को मनाया तुलसी दिवस के रूप में, कार्यक्रम आयोजित

भाजपा का तुलसी पूजन कार्यक्रम आयोजित,
बच्चों एवम आमजनों को बताया तुलसी के फायदे के संबंध में

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती।

तुलसी बड़ी पवित्र एवं अनेक दृष्टियों से महत्वपूर्ण है। इसलिए हमारी भारतीय संस्कृति में तुलसी को पूजनीय माना गया है। इस संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी सिमरी बख्तियारपुर के द्वारा किड्स ट्यूशन सेंटर विद्यालय में तुलसी पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
समारोह में स्कूली छात्रों एवम आमजनों ने बड़े उत्सुकता से भाग लेकर तुलसी की धार्मिक व वैज्ञानिक रूप से फायदे के बारे में जाना। इस दौरान बच्चों को बताया गया की तुलसी की पूजा कैसे की जाती है, तुलसी की 5-6 पत्ती हर रोज खाएं और तुलसी से वायु शुद्ध होता है जैसे लाभकारी गुणों के बारे में भी बताया गया।

भाजपा नेता रौशन राज बादशाह ने कहा कि घर के आँगन में तुलसी रखने की परंपरा आज की नही बल्कि प्राचीन काल से ही रही है। फिर चाहे वो किसी राजा का घर हो या किसी गरीब का। वहीं भाजयुमो नगर अध्यक्ष सोनू कुमार ने कहा कि घर में तुलसी का पौधा रखना केवल धार्मिक रूप से ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक रूप से भी लाभकारी माना जाता है।
इस मौके पर सन्नी श्रीवास्तव, रितेशवीर जयसवाल, भवेश कुमार, गुड्डू चौरसिया, साहिल श्रीवास्तव, गुलसन,अंकित, शीतल, सत्यम एवम स्कूल के चेयरमैन हेमा श्रीवास्तव सहित प्रिंसिपल मनोज श्रीवास्तव और स्टाफ भी मौजूद रहे।

बहुचर्चित 391 खाते की जमीन पर खुला रेडिमेड गारमेंट की दुकान,लोजद नेता ने किया उद्घाटन

नये नये दुकान खुलने से बाजार में आती है रौनक : लोजद नेता

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती।

सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत अंतर्गत ब्लॉक चौक के निकट बहुचर्चित 391 खाते की जमीन पर बने मार्केट कॉम्प्लेक्स में गुरुवार को प्रिंस वस्त्रालय का धूमधाम से शुभारंभ हुआ। दुकान का उद्घाटन पूर्व जिप उपाध्यक्ष रितेश रंजन, नगर अध्यक्षा प्रतिनिधि मोजहिर आलम, युवा नेता सुमित गुप्ता आदि ने फीता काट कर किया।
इस मौके पर रितेश रंजन ने कहा कि आज के दौर में जब कपड़ो के दुकान में लूट की छूट मची है। उस दौर में उचित दाम के वादे के साथ प्रिंस वस्त्रालय का पदार्पण सिमरी बख्तियारपुर के लिए हितकर है। यू भी अगर बाजार में नये नये दुकान खुलते हैं तो बाजार में रौनकता आती है।

इस मौके पर दुकान के मालिक विपिन यादव और लालू यादव ने बताया कि दुकान में फैंसी एवं बॉंडेड वस्त्र उचित मूल्य पर उपलब्ध रहेगा। एकदम कम किमतों में अच्छी क्वालिटी का वस्त्र उपलब्ध कराना मेरी पहली प्राथमिकता है। आज शहर में दाम में लूट मची है। इससे शहर वासियों को छुटकारा दिलाने का काम यहां होगा।
उन्होंने कहा कि दुकान में कपड़ो के बड़ी रेंज के साथ ही अन्य एसेसरीज जैसे परफ्यूम, बेल्ट इत्यादि जैसी कई चीजें उपलब्ध है। 

इस मौके पर निर्मल ठाकुर, अशोक भगत, निर्दोष यादव, योगेंद्र यादव, बबलू गुप्ता, विकास यादव, मिथिलेश कुमार उर्फ मिट्ठू सहित अन्य मौजूद थे।

यहां बताते चलें कि जिस मार्केट कॉम्प्लेक्स की एक शॉप में आज दुकान का उद्घाटन हुआ है यह जमीन गत वर्ष बहुचर्चित रहा था। सरकारी या निजी जमीन को लेकर यह जमीन चर्चा का केंद्र बना था हालांकि अभी भी इस संबंध में मामला न्यायिक प्रक्रिया में चल रहा है।